देवास

डीजे बजाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही



कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं  जिला कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने पर थाना बरोठा पुलिस ने की कार्यवाही
डीजे बजाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही
डीजे संचालक आम रोड़ पर कर रहा था तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण जप्त किया डीजे
कस्बा बरोठा में हो रहे कोलाहल के विरूद्ध थाना बरोठा पुलिस की सख्त कार्यवाही

संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक तीव्रता से ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रयोग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के आदेश दिये गये थे जिस पर से  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  एच एन बाथम एवं उप पुलिस अधीक्षक (अनुभाग बीएनपी)  संजय शर्मा द्वारा कस्बा में ध्वनि प्रदूषण कर रहे डीजे वालों पर नियमानुसार कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी बरोठा को निर्देशित किया गया था । दिनांक 05.09.2025 को  पुलिस टीम द्वारा देखा की चांदनी चौक पर डीजे गाडी क्रं एमपी 13 जीए 3197 का चालक अपने वाहन पर ध्वनी विस्तारक यंत्र (बडा साउण्ड सिस्टम) लगा कर उसमे जोर जोर से गाने बजा रहा था व ध्वनि प्रदूषण कर रहा था जिससे आस पास रहवासी को काफी परेशानी हो रही थी। उक्त डी.जे. वाहन चालक से डी.जे. बजाने की अनुमति के सम्बंध मे पूछते कोई अनुमति होना नही बताया जो वर्तमान मे कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला देवास (म.प्र.) के आदेश क्रमांक-2144/एडीएम/रीडर/एफ-44/2025, देवास, दिनांक 03.09.2025 मे माननीय जिला दण्डाधिकारी महोदय द्वारा बी.एन.एस.एस. 2023 कि धारा 163 के तहत डी.जे./ध्वनी विस्तारक यंत्रो के सम्बंध मे प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है आदेश का उल्लंघन करना पाये जाने एवं तेज गति में डीजे बजाने से उक्त वाहन क्रमांक एमपी 13 जीए 3197 के चालक नितेश पिता मंगल सिंह सिसौदिया जाति सांसी उम्र 28 साल निवासी ग्राम भाड़पिपल्या थाना बरोठा एवं डीजे ऑपरेटर विनीत पटेल निवासी टिगरिया गोगा के विरूद्ध अपराध क्रं. 379/05.09.2025 धारा 223 बीएनएस,7/15 म.प्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की जा रही । जिनके विरूद्ध प्रकरण तैयार कर भारी से भारी राशि के अर्थदण्ड से दण्डित करने हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तूत किया जावेगा ।

सराहनीय कार्य  उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक अजय सिंह गुर्जर देवास, सउनि शारदा ठाकुर,प्रआर तेज सिंह, दयाराम,आरल विजेन्द्र,आदर्श मिश्रा देवास की सराहनीय भूमिका रही  ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button