पर्यावरण कुन्ड व कालुखेडी तालाब विसर्जन स्थल का आयुक्त ने किया निरीक्षण

देवास। नगर निगम द्वारा अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रो मे मीठा तालाब, बालगढ, मीठी बावडी एवं अन्य स्थानों पर पर्यावरण कुन्ड लगाये गये। जिसमे नागरिकों द्वारा अपने घरो मे विराजित श्री गणपति की छोटी मूर्तियों का विसर्जन इन कुन्डों मे किया गया। आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा इन पर्यावरण कुन्डों पर श्री गणपति विसर्जन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसी के साथ आयुक्त के द्वारा मुख्य विसर्जन स्थल कालुखेडी तालाब जहां पर सार्वजनिक स्थलों पर विराजित बडी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है का भी निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा श्री गणपति विसर्जन मे लगाये गये अन्य संस्थाधनों की जानकारी लेकर विसर्जन कार्य मे मुस्तेदी से कार्य करने के निर्देश संबंधितों को दिये गये। इसी प्रकार नगर निगम द्वारा आयोजित की जाने वाली दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी मीना बाजार का अवलोकन हेतु बालगढ मे एक स्थल का भी मौका मुआयना किया गया तथा उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा मेले के आयोजन हेतु पर्याप्त मात्रा मे भूमि को भी देखा जा रहा है तथा भरसक प्रयास किये जा रहे है कि मेले के आयोजन हेतु पर्याप्त भूमि मिल जाये। निगम द्वारा मेले के आयेाजन हेतु टेण्डर प्रक्रिया की जा चुकी है। निरीक्षण मे आयुक्त के साथ निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, निगम सामान्य प्रशासन समिती अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय दायमा, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, सुर्यप्रकाश तिवारी आदि सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।




