देवास

आबकारी विभाग के दल ने वृत्त टोंकखुर्द में कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

आबकारी विभाग के दल ने वृत्त टोंकखुर्द में कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया
मोटर साइकिल से 6 पेटी प्लेन देशी मदिरा अवैध रूप से परिवहन करते हुए बरामद की गई
      देवास, कलेक्‍टर  ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध देवास जिले में मदिरा के अवैध निर्माण, परिवहन एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सहायक आबकारी आयुक्त  मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने वृत्त टोंकखुर्द में मुखबिर की सूचना के आधार पर चौबारा-भूतियाखुर्द मार्ग पर बिना नंबर की मोटर साइकिल पर कुल 6 पेटियों में 300 पाव प्लेन देशी मदिरा जिसकी कुल मात्र 54BL है, जब्त की गई। कार्यवाही में वाहन चालक जगदीश पिता नारायण निवासी भूतियाखुर्द को मोके से गिरफ्तार कर मध्‍य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। जब्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 72 हजार 500 रुपए हैं। कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक कैलाश जामोद, आरक्षक गोविंद बडावदिया एवं सनत ओझा शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button