देवास
देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ

देवास 19 अक्टूबर 2025/ उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि दीपावली खुशी और हर्षोल्लास का पर्व है। उन्होंने दीपोत्सव पर्व दीपावली पर समाज के सभी वर्गों के मंगलमय एवं खुशहाल जीवन की कामना की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारियों, पत्रकारगणों एवं जिले के नागरिकों को दीपावली की बधाई देते हुए, आशा व्यक्त की है कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन को प्रगति की रोशनी से आलोकित करता रहेगा।




