देवास

अनुभाग देवास के कोतवाली थाने में जब्त वाहनों की नीलामी कार्यवाही संपन्न



आज दिनांक 01 मई 2025 को अनुभाग देवास के पुलिस थाना परिसर कोतवाली में विभिन्न प्रकरणों में पुलिस एक्ट के तहत जप्त एवं राजसात किए गए दोपहिया वाहनों की नीलामी की गई। इस प्रक्रिया में कुल 33 लोगों ने भाग लिया और 36 वाहनों की नीलामी के माध्यम से कुल ₹ 2,45,600/- की राजस्व राशि प्राप्त की गई।

नीलामी कार्यवाही में उपस्थित अधिकारीगण

बिहारी सिंह, अनुविभागीय दंडाधिकारी, देवास

सपना शर्मा,तहसीलदार,देवास

दीशेष अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक,देवास

श्यामचंद्र शर्मा, थाना प्रभारी,कोतवाली
उप निरीक्षकगण दीपक मालवीय,जितेन्द्र यादव,जुबान सिंह,रमनदीप हुण्डल
साथ ही थाने का बल भी मौजूद रहा ।

थाना वार विवरण इस प्रकार है

थाना कोतवाली

37 दोपहिया वाहन
प्राप्त राशि – ₹2,45,600/-

कुल योग (अनुभाग देवास)
नीलाम वाहन: 36 दोपहिया वाहन
कुल वसूली गई राशि: ₹2,45,600/-
नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। समस्त प्रक्रिया के दौरान नियमों का पूर्णतः पालन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button