देवास

थाना बागली के टी आई प्रदीप राय द्वारा अपराधियों के खिलाफ समय पर उचित कार्यवाही न करने से दिया त्याग पत्र

देवास। प्रधानमंत्री की अति महत्वपूर्ण हर घर नल-जल योजना अंतर्गत ग्राम सोबल्यापुरा में शासकीय ट्यूबवेल के वॉल तोड़ने वालों के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी बागली थाना प्रभारी प्रदीप राय ने अपराधियों के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत सोबल्यापुरा की सरपंच आनुबाई परिहार ने एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया को की। शिकायत में कहा कि थाना प्रभारी ने अपराधियों की ओर से मनगढ़ंत असत्य की गई शिकायत पर मेरे पति एवं शोभाराम मुजाल्दे व  ठेकेदार प्रवीण पटेल के खिलाफ आदिवासी एक्ट अंतर्गत अपराध दर्ज कर लिया। लेकिन बड़े दुख की बात है कि हमारे द्वारा अपराधियों के खिलाफ बार-बार आवेदन देने के बाद भी उनके विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा का अपराध दर्ज नहीं किया। इसी प्रकार अवैध अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत पर भी उनके खिलाफ भी अपराध दर्ज न करते हुए आनाकानी की जा रही है। इस बात को लेकर सरपंच परिहार ने अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी व सहायक जिला पंचायत सीईओ श्याम सुंदर सिंह को भी सारी बातों से अवगत कराया। साथ ही मांग की गई कि मेरे पति के खिलाफ की गई असत्य रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कर उसे खारिज कर झूठी रिपोर्ट करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए। सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह परिहार ने कहा अगर पुलिस समय पर उचित कार्यवाही करती तो यह घटना ही नहीं घटती। इसी बात से दुरूखी होकर अपनी ग्राम पंचायत को अपने पूर्व कार्यकाल में महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा सम्मानित कराने वाली सरपंच आनु बाई परिहार ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button