बरोठा पुलिस की त्वरित कार्यवाही 24 घण्टे में ‘लुटेरी दुल्हन सहित 05 आरोपी किये गिरफ्तार

बरोठा पुलिस की त्वरित कार्यवाही 24 घण्टे में ‘लुटेरी दुल्हन सहित 05 आरोपी किये गिरफ्तार आरोपी माता-पिता ने अपनी बेटी की तीन शादियाँ कर की लाखों रूपये की धोखाधड़ी रूपये लेकर करते थे शादी का सौदा कुछ दिन बाद वापस घर से चली जाती थी दुल्हन संक्षिप्त विवरणः* – दिनांक 17.04.2026 को सूचनाकर्ता राजेश पिता मोहनलाल मालवीय उम्र 30 साल निवासी ग्राम रतेडी थाना बरोठा जिला देवास द्वारा विवाह कराने व दुल्हल के बदले रूपये लेने व शादी के बाद दुल्हन घर छोड़कर भाग जाने के संबंध में आरोपीगण 1.पूजा पिता कैलाश राठौर निवासी हरसूद छनेरा जिला खंडवा 2. कैलाश पिता परशुराम राठौर निवासी हरसूद छनेरा जिला खंडवा 3. किरणबाई पति कैलाश राठौर निवासी हरसूद छनेरा जिला खंडवा 4. संजय पिता कैलाश राठौर निवासी हरसूद छनेरा जिला खंडवा 5. कमलेश निवासी सदाशिवपुरा थाना बरोठा जिला देवास पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर अप. क्रं. 140/2026 धारा 318(3) 61(2) 83 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था । देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में द्वारा 360 – पुलिसिंग के अन्तर्गत ऑपरेशन हवालात” के तहत लुटेरी दुल्हन व षड़यंत्र में शामिल गिरोह को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे । जिसपर थाना प्रभारी थाना बरोठा सविता सिंह द्वारा उक्त आदेश के पालन में गिरोह की धरपकड़ हेतु पृथक पृथक टीम बनाई जाकर रवाना की गई थी । पुलिस द्वारा आरोपियों के ठिकानों का पता कर दिनांक 18.04.2026 को गिरोह का पता लगने पर टीम द्वारा आरोपीगण 01. कैलाश राठौर उर्फ अवचाट पिता परसराम अवचाट जाति बलाही उम्र 55 साल 02. किरण बाई पति कैलाश राठौर उर्फ अवचाट जाति बलाही उम्र 55 साल 03. संजय राठौर उर्फ अवचाट पिता कैलाश राठौर उर्फ अवचाट जाति बलाही उम्र 23 साल को जिला खण्डवा एवं आरोपीगण कमलेश पिता छगनलाल बोड़ाना जाति लोहार उम्र 30 साल निवासी सदाशिवपुरा थाना बरोठा जिला देवास एवं पूजा अवचाट पिता कैलाश अवचाट जाति बलाही पति राजेश मालवीय उम्र 21 साल ग्राम इमलानी जिला खण्डवा को ग्राम सदाशिवपुरा थाना बरोठा से गिरफ्तार किया गया है ।सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक सविता सिंह पुलिस थाना बरोठा, सउनि हरीश कुमार, सउनि शारदा ठाकुर, सउनि गौरीशंकर, प्रआर तेजसिंह, प्र.आर सचिन पाल, प्र.आर टीना पटेल, मआर. देव प्रभा तिवारी,आर विजेन्द्र पुलिस थाना बरोठा एवं सायबर सेल देवास के प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, प्रआर सचिन चौहान का विशेष योगदान रहा।




