करे जो बेकदर माँ,बाप को वो बेकदर होगा-सैंधव

सुरेन्द्र सैंधव सेकली ने अपने काव्य पाठ करते हुए आज के युवाओं को चेतावनी की उक्त पंक्तिया ग्राम जिरवाय में माँ भगवती ग्रुप द्वारा नवदुर्गा उत्सव अंतर्गत भव्य विराट कवि सम्मेलन में पढ़ी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष पोपसिंह जसोना ने की ।
सूत्रधार कवि सुरेन्द्र सैंधव सेकली की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज हुआ इसके पश्चात कवि राहुल ठाकुर कर्मनखेड़ी,कवि ऋतुराज गुर्जर पोलाय कला,डॉ राम मनावत अकोदिया,हास्य कवि हजारी हवलदार अरनिया,ओज कवि सन्तोष मतवाला शाजापुर,कवयित्री पूजा भारती नागदा जंक्शन,माखन नागर ने काव्य पाठ किया,कार्यक्रम का सफल संचालन हास्य कवि पंकज जोशी देवास ने किया।गांव के ग्रामीणजनों एवं क्षेत्र के हजारों श्रोताओं ने रात 2बजे तक हास्य,ओज,श्रृंगार रस की कविताओं का रसास्वादन किया।
आयोजन समिति के कृष्णपाल जसोना,अभिराज जसोना,दीपक धनेचा,सन्दीप चौधरी,शिवपाल जसोना ,देवेंद्र जसोना,राजविनायक जसोना,अनुकूल धनेचा,राजवीर जसोना एवं माँ भगवती ग्रुप के अन्य सदस्यों ने आभार माना।
महेंद्र सिंह जसोना,तेजसिंह जसोना, गजराजसिंह जसोना,रामसिंह जागीरदार,मनोहरसिंह,राजेन्द्रसिंह,डॉ धीरज सिंह राहुल जसोना और सेकड़ो ग्रामीणजन उपस्थित रहें।




