देवास

आदतन अपराधियों के विरुद्ध जारी ऑपरेशन पवित्र के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


बाउण्ड उल्लंघन पर बाउण्ड राशि जमा नहीं करने वाले आदतन अपराधी जाहिर पिता शराफत अली उम्र 23 साल निवासी मोमनटोला देवास को जारी वारंट के तहत गिरफ्तार कर भेजा जेल।
देवास  पुलिस के द्वारा 1 नवंबर 2024 से ज़िले में “ऑपरेशन पवित्र” प्रारंभ किया गया है , जिसके तहत आसामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों को शांति कायम रखने हेतु अधिक से अधिक राशि से बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत बाउण्ड ओवर किया जा रहा है एवं बाउण्ड ओवर अवधि में पुनः शांति भंग करने पर धारा 141 बीएनएसएस के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए आदतन बदमाशों से बाउण्ड राशि भरवाई जा रही है अथवा राशि ना भरने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है ।
इसी अनुक्रम में अनावेदक जाहिर पिता शराफत अली उम्र 23 साल निवासी मोमनटोला देवास द्वारा आपराधिक गतिविधियों के चलते बीएनएसएस की सुसंगत धाराओं में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुवे सीधे राह चलने की सख़्त हिदायत देकर शांति क़ायम रखने हेतु ₹ 25,000/- की राशि से 01 वर्ष हेतु फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया था ।  
परंतु अनावेदक द्वारा बाउण्ड अवधि में पुनः अपराध कारित कर ना सिर्फ़ शांति भंग की बल्कि बाउण्ड शर्तों का भी उल्लंघन किया । अनावेदक के विरुद्ध बाउण्ड अवधि में थाना नाहर दरवाजा पर अपराध क्रमांक 42/09.02.2025 धारा 296,115(2),351(3) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया एवं बाउण्ड अवधि में बाउण्ड शर्तों का उल्लंघन करने पर धारा 141 बीएनएसएस के तहत बाउण्ड उल्लंघन की कार्यवाही प्रस्तावित कर प्रकरण कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय देवास में पेश किया गया था ।

एसडीएम न्यायालय देवास द्वारा संपूर्ण विचारण उपरांत धारा 141 बीएनएसएस के तहत अनावेदक के विरुद्ध गिरफ़्तारी वारंट जारी किया जिस पर थाना नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा अनावेदक को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल करवाया गया है ।

पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद ने बताया कि “ऑपरेशन पवित्र” का उद्देश्य जिले में जन सामान्य को आदतन अपराधियों से भय मुक्त रखना है । इसके तहत आपराधिक इतिहास वाले ऐसे बदमाशों को चिन्हित कर शांति क़ायम रखने हेतु बाउण्ड भरवाया जा रहा है जिनके चलते आम जन में भय बना रहता है और जिनके विरुद्ध जनता शिकायत करने से भी परहेज़ करती है । उक्त बदमाशों को चिन्हित कर फाइनल बाउण्ड ओवर करवाते हुवे सीधे राह चलने की सख़्त हिदायत दी जाती है एवं बाउण्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे उनसे बाउण्ड की बड़ी धनराशि वसूली जाती है या उन्हें जेल भेजा दिया जाता है ।
पुलिस कप्तान के अनुसार “ऑपरेशन पवित्र” के चलते जहां एक तरफ़ आदतन अपराधियों द्वारा घटित अपराधों की संख्या लगातार घट रही है वहीं दूसरी तरफ़ ज़िले में कुल अपराधों में भी कमी आई है और ज़िले में शांति व्यवस्था स्थापित होकर आम जनता को आदतन बदमाशों के भय से मुक्ति मिली है ।
उल्लेखनीय है कि 1 नवंबर 2024 से जारी ऑपरेशन पवित्र के तहत आज दिनांक तक कुल 5257 आदतन अपराधियों को कुल ₹ 31,35,70,000/- की धनराशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया है । धारा 141 बीएनएसएस के तहत कुल 330 बाउण्ड उल्लंघन प्रकरण कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत किए गये है,जिनमे कुल 60 प्रकरण में अंतिम निर्णय प्राप्त कर कुल 27 अनावेदकों को जेल भेजा गया है एवं कुल 10,35,000/- रुपये की राशि शासन पक्ष द्वारा वसूल की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button