देवास

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच देवास से रवाना हुआ आस्था का कारवांभक्ति के रंग में रंगा रेलवे स्टेशन

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच देवास से रवाना हुआ आस्था का कारवांभक्ति के रंग में रंगा रेलवे स्टेशन
मां चामुंडा-मां तुलजा भक्त मंडल के 100 से अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा पर निकले, पुष्पवर्षा कर किया भावपूर्ण स्वागत
देवास। देवास रेलवे स्टेशन रविवार को आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया। हर-हर महादेव और जय बद्री विशाल के जयघोषों के बीच मां चामुंडा-मां तुलजा भक्त मंडल के 100 से अधिक श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। भक्तिमय विदाई ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।


मां चामुंडा-मां तुलजा भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक यात्रा अंबेडकर नगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से प्रारंभ हुई। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से सराबोर दिखाई दिया। परिवारजन और समाजजन श्रद्धालुओं को मंगलकामनाओं के साथ विदा करने पहुंचे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश, बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। विशेष रूप से बद्रीनाथ धाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण भी इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेगा। भक्त मंडल द्वारा पूरे यात्रा कार्यक्रम को आध्यात्मिक अनुभूति से भरपूर बनाने की विशेष व्यवस्था की गई है।


भक्त मंडल ने यात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता, आवास, स्थानीय परिवहन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की है, जिससे श्रद्धालु पूरी यात्रा के दौरान निश्चिंत होकर पूजा-अर्चना एवं दर्शन का लाभ ले सकेंगे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े श्रद्धालु इस सामूहिक धार्मिक यात्रा का हिस्सा बने हैं।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर महापौर गीता अग्रवाल एवं दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालुओं का स्वागत एमआईसी सदस्य धर्मेंद्रसिंह बैस, शीतल गेहलोत, गणेश पटेल, मुस्तफा अंसार एहमद, पार्षद बाबू यादव, रुपेश वर्मा, माण्डल अध्यक्ष, देवेंद्र नवगोत्री, सुरेश सालोदिया, मंडल महामंत्री नवीन सोलंकी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम प्रसाद सूर्यवंशी, भाजपा नेता सचिन जोशी,  राकेश सोलंकी, शुभम यादव, विपुल अग्रवाल, बलराम प्रजापति, शुभम पंडित,  जुगनू गोस्वामी, प्रिया शर्मा, जितेंद्र जायसवाल, कैलाश दसोरे, मनोज डोडिया, विजेंद्र राणा सहित अनेक समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहार पहनाकर किया। सभी ने श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button