देवास

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ देवास का जिला सम्मेलन संपन्न

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ देवास का जिला सम्मेलन संपन्नसंगठन की मजबूती और पत्रकारिता की मर्यादा पर हुआ मंथनपत्रकार सरस्वती पुत्र हैं चरण वंदना से बचें – प्रांत अध्यक्ष श्री भदौरियादेवास। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई देवास द्वारा 24 जून 2026 को गोकुल गार्डन में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले की विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार एवं अन्य पत्रकार साथी शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों, एकजुटता तथा पत्रकारिता की मर्यादा और जिम्मेदारियों पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया (दद्दा जी) थे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में देवास विधायक गायत्री राजे पवार उपस्थित रहीं। मंच पर नगर निगम सभापति रवि जैन, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव,मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश समन्वयक शासन एवं प्रशासन समिति राजेंद्र पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, प्रदेश सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह राजावत, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव संगीता सिंह राठौर, सागर संभाग के महासचिव प्रतीक खरे,उज्जैन संभाग अध्यक्ष मनोज जैन तथा प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन देवास के अध्यक्ष नवीन सिंह सोलंकी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।उज्जैन संभाग अध्यक्ष मनोज जैन ने स्वागत भाषण देते हुए सम्मेलन की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया। अपने प्रेरक उद्बोधन में प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने पत्रकारिता की मर्यादा, अनुशासन और निष्पक्षता पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकार सरस्वती पुत्र हैं, इसलिए उन्हें किसी की चरण वंदना से बचना चाहिए। पत्रकार का कार्य सच को सामने लाना है, चापलूसी करना नहीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार को सदैव निर्भीक, निष्पक्ष और सत्य के पक्ष में खड़ा रहना चाहिए। पौराणिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने पत्रकारिता में जिम्मेदारी और तथ्यपरकता के महत्व को रेखांकित किया। भदौरिया ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में संगठनात्मक एकता और अनुशासन ही पत्रकारों की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने बालकवि बैरागी की प्रसिद्ध कविता एक दिन सूर्य से इतना भर मैंने कहा का उल्लेख करते हुए पत्रकारों को अपनी शक्ति और सामाजिक दायित्व का बोध कराया। अपने संबोधन का समापन उन्होंने इन पंक्तियों के साथ किया मेरे जुनून का नतीजा जरूर निकलेगा, इसी स्याह समंदर से नूर निकलेगा। देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने अपने संबोधन में कहा कि देवास के पत्रकार सहज, संतुलित और सकारात्मक पत्रकारिता करते हैं। पत्रकार समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और उनका योगदान लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव ने कहा कि पत्रकार, साहित्यकार और कवि समाज के विचारशील वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि वे संगठित रहें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, प्रदेश सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह राणावत, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव संगीता सिंह राठौर, महासचिव प्रतीक खरे सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया और संगठन की गतिविधियों एवं पत्रकार हितों पर अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब उपस्थित पत्रकार साथियों ने सामूहिक रूप से केक काटकर प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया की 52वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा स्थानीय करणी सेना की जिला इकाई द्वारा प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में अमलतास ग्रुप और समदड़िया ग्रुप के सदस्यों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद चौकसे ने देवास जिले में संगठन की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया,जबकि कार्यक्रम की जानकारी महासचिव चेतन राठौड़ ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button