देवास

देवास पुलिस लाइन में विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों का शुभारंभ करने पहुँचे मुख्य अतिथि के रूप में एडीजी उज्जैन जोन महोदय राकेश गुप्ता

देवास पुलिस लाइन में विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों का शुभारंभ करने पहुँचे मुख्य अतिथि के रूप में एडीजी उज्जैन जोन महोदय राकेश गुप्ता
देवास पुलिस लाइन में आज विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) उज्जैन जोन राकेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) उज्जैन रेंज नवनीत भसीन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक देवास एवं कलेक्टर देवास द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु दो नवीन प्रवेश द्वारों का लोकार्पण किया गया, जिन्हें मां तुलजा भवानी द्वार एवं मां चामुंडा द्वार नाम दिया गया। इनका उद्घाटन एडीजी महोदय राकेश गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया।
इसके पश्चात अतिथियों ने नवीन पुलिस कैंटीन का निरीक्षण किया। इस कैंटीन के माध्यम से पुलिस कर्मियों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं बाजार दर से कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल को पुलिस कर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु वातानुकूलित एवं वाई-फाई युक्त, सर्वसुविधायुक्त दिशा पुलिस लर्निंग सेंटर” के नवीनीकरण का लोकार्पण भी किया गया। यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
इसके अतिरिक्त, पुलिस बल को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रखने के उद्देश्य से पुलिस जिमनेजियम का भी शुभारंभ किया गया। यह जिम पुलिस कर्मियों में व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने एवं उनकी कार्यक्षमता में सकारात्मक वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button