देवास
दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद हुए आरोपी

दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद हुए आरोपीदेवास। शहर के केदारेश्वर मंदिर क्षेत्र में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर के पास खड़ी एक लोडिंग गाड़ी से दो युवक गैस सिलेंडर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लोडिंग वाहन के पास पहुंचे और मौका पाकर गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।




