सफलता जीवन में पाना हो या प्रति योगिता में,लक्ष्य तो निर्धारित करना ही होता है
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारो हटीम की एकता ही सफलता का माप दंड होती है- ऋतुराज सिंह शिक्षा के साथ खेल भी महत्वपूर्ण-पुनीत गहलोददेवास। यदि किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करना है तो सफलता का मापदंड टीम की एकता और अनुशासन होती है,चाहे सफलता जीवन में पाना हो या प्रतियोगिता में,लक्ष्य तो निर्धारित करना ही होता है। उक्त विचार कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम स्थित बैडमिन्टन हॉल में खल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। अध्यक्षीय भाषण में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिये। पुलिस अधीक्षक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देवास के बच्चों को शीघ्र ही खेल विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सिथेंटिक एथलेटिक्स ट्रेक की सौगात मिलने वाली है, खिलाड़ी उस ट्रेक का समुचित उपयोग कर देवास के नाम को देश-विदेश में गौरवान्वित करेगें। विशेष अतिथि खेल गुरू राधेश्याम सोलंकी थे। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत जिला खेल अधिकारी सुश्री सेना गाडरिया, सुदेश सांगते, अनिल श्रीवास्तव, अरूण रघुवंशी, प्रवीण ढोबले आदि ने किया। ग्रीष्मकालीन शिविर का प्रतिवेदन जिला खेल अधिकारी सेना गाडरिया द्वारा प्रस्तुत करते हुए बताया कि उक्त शिविर में 24 खेलों में 2005 खिलाड़ियों का पंजीयन हुआ हैं। समापन कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के विभिन्न खेलों के लगभग 600 खिलाडियों ने भाग लिया इस अवसर पर समापन कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेलों बैडमिन्टन, एथलेटिक्स, शतरंज खेल के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया एवं समस्त प्रशिक्षकों को टी-शर्ट प्रदाय कर सम्मानित किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर अभ्यासरत खिलाड़ियों से भारतीय सेना के लिये चयनित अग्निवीरों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुधीर टोप्पो, राजीव श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, युनूस खान, रेणु सिंह, मनीष जायसवाल, विजय सांगते, रार्बट निनामा, विल्सन निनामा, रवि बिष्ट, विरेन्द्र सिंह ठाकुर, अभय श्रीवास, राजीव चौहान, मुकेश सिंह, आशीष सिंह, जितेन्द्र गोस्वामी, विक्रम आवार्डी रागीनी चौहान, पवन यादव, कुलदीप यादव, राजेश बराना, निरंजन यादव, धर्मेन्द्र भादौरिया, अकिंत टोप्पो, ललित भंडारी, अजीम शेख, सचिन परिहार राहुल सेंधव, निखिल आरोरा, सुनिल सोनी, बाबूलाल पटेल, रीना पटेल, ओमप्रकाश मालवीय, साहिल चावड़ा, शुभम नागर, विकास नागर, हर्ष चौहान, शुभम सेरा आदि उपस्थित थे।




