देवास हॉस्पिटल में मारपीट कर अशांति फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने मात्र 01 घंटे में किया गिरफ्तार

हॉस्पिटल में मारपीट कर अशांति फैलाने वाले आरोपियों को देवास पुलिस ने मात्र 01 घंटे में किया गिरफ्तारअस्पताल परिसर में मारपीट कर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का किया था प्रयास।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना के एक घंटे के भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार।देवास थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित एमजीएच अस्पताल में कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर अशांति फैलाने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया । पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें घटना के मात्र 01 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों द्वारा अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर मारपीट कर आमजन में भय एवं अव्यवस्था का वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया गया था, किन्तु पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्रवाई से स्थिति को शीघ्र नियंत्रित कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।देवास पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है तथा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




