देवास

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत देवास पुलिस में 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत देवास पुलिस में 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के क्रम में आज दिनांक 01 जून 2026 से जिला देवास में 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कर्मियों को सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन एवं जनसहयोग संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
उक्त प्रशिक्षण में जिला पुलिस बल, होमगार्ड, विशेष सशस्त्र बल (वि.स.बल) एवं विशेष शाखा के कुल 62 पुलिस कर्मचारी भाग ले रहे हैं । प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिंहस्थ मेले के दौरान आने वाली विभिन्न चुनौतियों एवं उनके प्रभावी समाधान के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी।
देवास पुलिस द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस बल की कार्यकुशलता एवं समन्वय क्षमता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button