चोरी हुई मोटर सायकल का थाना नेमावर पुलिस द्वारा बरामद कर किया खुलासा

चोरी हुई मोटर सायकल का थाना नेमावर पुलिस द्वारा बरामद कर किया खुलासा आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत नर्मदा घाट नेमावर एंव कस्बा नेमावर में लगे सीसीटीव्ही कैमरो के माध्यम से आरोपियों की हुई पहचान02 आरोपी गिरफ्तारसंक्षिप्त विवरण दिनांक 11.05.26 को फरियादी बलराम चौहान ने थाना नेमावर पर सुचना दी कि वह अपने दोस्त के साथ नर्मदा घाट नेमावर में स्नान करने आय़ा था एंव उसने अपनी मो.सा.माली धर्मशाला के पास खङी की थी । जब वह स्नान करके वापस आया तब उसकी होंडा साईन मो.सा.MP47MM3878 उस स्थान पर नहीं थी जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नेमावर पर अप.क्रं. 109/2026 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।उक्त घटना के संबध में पुलिस अक्षीक्षक जिला देवास के निर्देशानुसार चोरी गये मश्रुका को बरामद एंव पतारसी करने हेतु त्वरीत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । जिस परअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोम्या जैन एंव एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में टीम घटित कर तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया एंव कस्बा नेमावर , नर्मदा घाट नेमावर एंव आसपास में ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे कैमरे में उक्त घटना के संबध में देखने पर दो व्यक्ति फरियादी की मो.सा. चोरी कर ले जाते हुये दिखाई दिया जिसके संबध में आरोपीयों का फोटो सोशल मिडीया ग्रुप एंव अन्य माध्यम के जरिये प्रसारित करने पर दिनांक 23.05.2026 को थाना हाजा पर सुचना प्राप्त हुई कि उक्त हुलिये के दो व्यक्ति बस स्टैंड दीपगांव के पास देखे गये है जिस संबध में तत्काल पुलिस टीम को मोके पर रवाना किया गया जहां उक्त हुलिये के व्यक्ति पुलिस टीम को अपने पास आता देख भागने लगे जिसको पुलिस टीम एंव मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा घेराबंदी कर पकङा गया एंव पुछताछ करते अपना विवेक पिता मोहनलाल खरे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम दीपगांव एंव अजय पिता मोहनलाल खरे उम्र 25 वर्ष निवासी कांकरिया का निवासी होना बताया एंव जिनसे फरियादी की चोरी गयी मो.सा.के संबध में पुछताछ करते फरियादी की होंडा साईन मो.सा.MP47MM3878 को चोरी कर ले जाना स्वीकार किया एंव उक्त दोनों आरोपीयों से चोरी गई मो.सा. जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । एंव आरोपीयों से अन्य अपराधों के संबध में पुछताछ की जा रही है । आरोपी 1. विवेक पिता मोहनलाल खरे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम दीपगांव थाना नेमावर2. अजय पिता मोहनलाल खरे उम्र 25 वर्ष निवासी कांकरिया थाना हरणगांवजप्त शुदा मश्रुका होंडा साईन मो.सा.MP47MM3878 जप्तसराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही मे उनि अजय डोड,प्रआर ज्ञान सिंह यादव, दीपक पटेल आर समरथ सोंलकी,आर रमन मिश्रा ,सैनिक संदीप तोमर ,नारायण का सराहनीय योगदान रहा ।




