Uncategorized

देवास से बड़वाह जा रही जैन ट्रेवल्स की बस भोपाल बायपास पर पलटी, चालक समेत 3 घायल

देवास से बड़वाह जा रही जैन ट्रेवल्स की बस भोपाल बायपास पर पलटी, चालक समेत 3 घायल

देवास से हाटपिपलिया, बागली और उदयनगर होते हुए बड़वाह जा रही जैन ट्रेवल्स की यात्री बस रविवार को भोपाल बायपास स्थित सेंट्रल इंडिया स्कूल के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक, कंडक्टर और क्लीनर घायल हो गए, जबकि बस में सवार 25 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार बस का अचानक हैंडल लॉक हो गया, जिसके चलते चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस हाईवे की दोनों पट्टियों के बीच उतरकर पलटी खा गई। हादसे के समय बस में करीब 25 से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद यात्री अन्य वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
दुर्घटना में चालक गोविन्द, निवासी चापड़ा कंडक्टर कमल पिता तेजाजी कनासे (48) निवासी ओखलेश्वर तथा क्लीनर सुखलाल पिता सीतारामराठौर (45) निवासी उदयनगर घायल हो गए। वहीं सवारी करण सिंह पिता गंगाराम राजपूत (65) निवासी रोजड़ी नेवरी को भी चोट आई। सभी घायलों को 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि यही बस पिछले दिनों भी भोपाल रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। यातायात पुलिस के अनुसार बस में तकनीकी खराबी होने की आशंका है, जिसके चलते बार-बार इसी बस के हादसे सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button