आयुक्त ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आयुक्त ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देशदेवास। आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा निगम बैठक हाल में 11 मई सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा की। आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों हेतु सर्वे अन्तर्गत फोकस पाईंट के 100 मीटर एरीये में सडकों की साफ सफाई, नाला, नालियों की सफाई, गाजर घास कटाई, सुलभ शौचालयों की निरंतर सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए इसमे ओर गति लाने के निर्देश दिए।एच.टी.विद्युत कनेक्शनों में मोटर पम्प, नये विद्यु संयोजनों पर मीटर लगाने तथा एच.टी.संयोजनों में पावर फेक्टर मेंटनेंस के लिए कार्य संबंधित ठेकेदार से कराने हेतु कहा।आयुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि के आवेदनों की जानकारी ली तथा हितग्राहियों से नवीन आवेदनों के कार्य मे गति नही होने से अप्रसन्नता व्यक्त करने हेतु नवीन आवेदनों की संख्या बढाने के सख्त निर्देश दिए। अनुग्रह सहायता के आवेदनों की समीक्षा की गई तथा ईकेवाईसी, संबल योजना के कार्यो की जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सडकों व मुख्य मार्गो, चौराहो से आवारा मवेशियों को हटाकर गौशाला मे भेजने की कार्रवाई के संबंध में संबंधितों से जानकारी ली गई तथा कार्रवाई को सतत रूपे से जारी रखने के निर्देश दिए तथा आवारा श्वानों को पकडनें हेतु की जा रही कार्रवाई मे गति लाने हेतु कहा।आयुक्त ने शासकीय आवासों पर रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग कार्य में ओर अधिक गति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा लक्ष्यानुरूप हार्वेसिटंग सिस्टम नही लगवाने पर संबंधित उपयंत्रियों के वेतन आहरण नही करने की चेतावनी दी गई। जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत कुए, बावडीयों, जलाश्यों का सफाई कार्य सतत रूप से करवांए। सिवरेज कनेक्शनों पर किये जा रहे कार्यो की वार्डवार समीक्षा कर स्वच्छत निरीक्षकों व दरोगाओं से कार्य मे गति हेतु कहा।अवैध से वैध नल संयोजनों पर की जा रही कार्रवाई पर आयुक्त ने संबंधित उपयंत्रियों को नोटीस जारी करने के निर्देश दिए। नवीन निर्माण की सामग्री को हरी नेट से ढंकवाए जाने की कार्रवाई की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त पत्रों का समय सीमा मे निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों का समयावधि मे निराकरण किए जाने के भी निर्देश दिए गये।




