थाना बरोठा पुलिस ने अवैध देशी कट्टे व कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बरोठा पुलिस ने अवैध देशी कट्टे व कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तारअवैध फायर आर्म्स लेकर दो पहिया वाहन से घूम रहा था शातिर बदमाश ।बरोठा पुलिस ने आरोपी शुभम के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस तथा घटना प्रयुक्त लिवो मोटर साईकिल लगभग ₹ 80,000/- रूपये का मश्रुका जप्त ।आरोपी पर पूर्व से दर्ज हैं 03 आपराधिक प्रकरण ।संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा दिनांक 01 नवम्बर 2024 से सम्पूर्ण जिले मे शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध मुक्त वातावरण के उद्देश्य से आपरेशन प्रहार की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शस्त्र/हथियार रखने वाले बदमाशो पर निरंतर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना बरोठा पर विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर कि होण्डा लियों मोटर साईकिल से खोकरिया से बरोठा तरफ जा रहा है जिसके पास अवैध हथियार भी है । उक्त सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एच.एन बाथम के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) बबिता बामनिया के निर्देशन में थाना प्रभारी बरोठा सविता सिंह जाटव के नेतृत्व में थाना बरोठा पुलिस टीम द्वारा खोकरिया से बरोठा रोड सुल्पाखेडा चौराहा पर घेराबंदी कर 01 संदिग्ध व्यक्ति को दो पहिया वाहन सहित पकड़ा। जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम शुभम बामनिया पिता विनोद बामनिया उम्र 25 साल निवासी बरखेडी थाना बरोठा जिला देवास का होना बताया । जिसकी तलाशी लेने पर इसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा व 01 जिन्दा कारतूस मिला, जिसे विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना बरोठा पर अपराध 191/2026 धारा 25,27 आयुध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार आरोपी01.शुभम बामनिया पिता विनोद बामनिया उम्र 25 साल निवासी बरखेडी थाना बरोठा जिला देवास ।अपराधिक रिकार्ड1.थाना बरोठा अपराध क्रमांक 66/2025 धारा 115(2),296(बी),351(3) बीएनएस 2.थाना बरोठा अपराध क्रमांक 296/2025 धारा 115(2),296(बी),351(3) ,3(5) बीएनएस ।3.थाना बरोठा अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 115(2),296(बी),351(3) बीएनएस।जप्त मश्रुका 315 बोर का अवैध देशी कट्टा,01 जिन्दा कारतूस,काले रंग की बिना नंबर कि होण्डा लियों मोटर सायकल कीमत लगभग ₹80,000/- का मश्रुका जप्त ।सराहनीय कार्य थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक श्रीमती सविता सिंह जाटव,प्रआर 145 तेज सिंह सिन्हा, प्रआर (चालक) 735 धर्मेन्द्र,आर 262 विजेन्द्र सिसौदिया,आर 437 पवन,आर 904 आदर्श मिश्रा,सैनिक 1043 शेखर चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।




