देवास
ऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

ऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।
थाना पीपलरवां पुलिस के द्वारा 09 दिवस में नाबालिग बालक को 900 कि.मी दूर लखनऊ (उत्तर प्रदेश) थाना दुबग्गा से सकुशल ढूंढकर परिजनो के चेहरों पर लौटाई मुस्कान । ऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थानो को लंबे समय से अपहृत नाबालिग बालक/बालिका को मिशन स्तर पर कर्तव्यरीन रहकर ढूढने हेतु निर्देशित किया गया है
इसी क्रम में थाना पीपलरवां के अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 137(2) BNS का नाबालिक बालक विगत 09 दिवस से लापता था । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरवां निरीक्षक सुबोध गौतम एवं चौकी बालौन प्रभारी उनि कपिल नरवले के नेतृत्व मे पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कर्तव्यरथ थी । पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालक को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है । उक्त टीम के द्वारा नाबालिग बालक को दिनांक 22.04.2026 को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
प्रकरण मे नाबालिग बालक द्वारा दिये गये पुलिस कथन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष बतलाये गये साक्ष्यो के आधार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस कप्तान देवास पुनीत गेहलोद के अनुसार इस वर्ष 2026 में देवास पुलिस द्वारा कुल 92 अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं के अपराध पंजीबद्ध किये जाकर उनमें से कुल 91 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया ।




