देवास

थाना विजयागंज मंडी पुलिस द्वारा कार चोरी करने वाले 04 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

04 आरोपी गिरफ्तार,चोरी गई स्विफ्ट डिजायर कार जप्त थाना विजयागंज मंडी में फरियादी द्वारा दिनांक-05-06.09.25 की रात्रि में मारुती स्विफ्ट डिजायर कार क्रं.- MP09CY2109 चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक186/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद के द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में उप पुलि अधीक्षक(एल/आर) संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी विजयागंज मंडी  रोहित पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई । गठीत टीम द्वारा पतारसी कर सूचना मिली कि चोरी गई उक्त कार तराना कानीपूरा रोड पर मुंडाहेडा के पास खडी है जिसमें कुछ व्यक्ति बैठे है । सूचना पर तत्काल उक्त स्थान पर दबिश दी एवं घेराबंदी कर 04 व्यक्ति को पकड़ा गया जिनका नाम पता पूछते अपना नाम (1)गोविन्द उर्फ गोला पिता रमेश गौरासिया उम्र 24 साल निवासी रणजीत हनुमान नागतलाई थाना महाकाल जिला उज्जैन (2) गोविन्द पिता रघुनाथ यादव उम्र 26 साल निवासी सलामता थाना घट्टिया जिला उज्जैन (3) नागेश पिता दिनेश मालवीय उम्र 19 साल निवासी रतनखेड़ी थाना टोंकखुर्द जिला देवास एवं (4) विशाल पिता जगदीश मालवीय उम्र 20 साल निवासी राजीव नगर आगर रोड़ जिला उज्जैन का होना बताया। उक्त चारो व्यक्तियों से हिकमत अमली से पूछताछ करते बताया कि उन्होने अपने अन्य साथियो के साथ एक स्विफ्ट डिजायर कार में MP09CY2109 की नम्बर प्लेट लगाकर उक्त कार के वाहन स्वामी के आधार कार्ड में फेरबदल कर आरोपी गोविन्द उर्फ गोला पिता रमेश गौरासिया द्वारा असली वाहन स्वामी संजय कुमार मालवीय के रूप में फरियादी रवि मंडलावदिया को धोखे में रखकर उक्त कार 1,40,000/- रुपये में गिरवी रख कर उक्त कार का रजिस्ट्रेशन कार्ड दिया। बाद में उक्त आरोपी गोला उर्फ गोविन्द ने अपने अन्य साथियो के साथ कार को फरियादी के घर से रात्रि में चोरी कर लिया । इस तरह आरोपीगण द्वारा फरियादी को छलपूर्वक बेईमानी से आपराधिक षड्यंत्र स्वकर कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर धोखाधड़ी कर घटना घटित करने पर उक्त 04 आरोपीयों को दिनांक 10.09.25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है ।जप्त मश्रुका– एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार किमती-5,00,000/-रुपये

सराहनीय योगदान -उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी विजयागंज मण्डी निरीक्षक रोहित पटेल,सउनि सुरेश ठक्कर,रामकुमार चौहान,प्रआर संतोष नवरंग,तूफान सिंह,रामेश्वर गेहलोत,आर सुरेश शर्मा,विक्की जूनवाल एवं आर.चालक सुनील परमार की सराहनीय भुमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button