देवास

अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन देवास। अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. के नवागत विद्यार्थियों के लिए ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का गौरवपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमलतास ग्रुप के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संयुक्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक पिप्पल, पाटीदार नर्सिंग कॉलेज (उज्जैन) की प्राचार्य डॉ. नेहा टायटस एवं देवास की मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्सबेक उपस्थित रहीं।अतिथियों ने अपने संबोधन में नर्सिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि: “चिकित्सा क्षेत्र नर्सिंग के बिना अधूरा है। यह केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा भाव से जुड़ा एक अत्यंत सम्मानजनक कार्य है। मरीजों की रिकवरी में एक नर्सिंग ऑफिसर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।” नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संगीता तिवारी ने विद्यार्थियों को नर्सिंग के विस्तृत कार्यक्षेत्र से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आज के समय में नर्सिंग ऑफिसर केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे कम्युनिटी हेल्थ नर्स,मिलिट्री, एयरफोर्स और नेवी नर्स,फॉरेंसिक और रिसर्च नर्स,लीगल एडवाइजर और इंफेक्शन प्रिवेंशन एक्सपर्ट जैसे विविध और प्रतिष्ठित पदों पर अपनी सेवाएं दे सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान डॉ. पीटर ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उप-प्राचार्य डॉ. मोहसिन खान ने कॉलेज की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट साझा की। साथ ही, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अमलतास विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. शरद चन्द्र वानखेड़े, रजिस्ट्रार डॉ. अभय गुप्ता, निदेशक डॉ. प्रशांत, अस्पताल प्रबंधक डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. स्नेहा सहाय, डॉ. भारती लाहोरिया, डॉ. आस्था नागर , सहित नर्सिंग कॉलेज के समस्त शिक्षक , छात्र एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button