देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीथाना उदयनगर पुलिस के द्वारा बीती रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान सालों से लंबित 11 वारंट तामील कराये गये ।

देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीथाना उदयनगर पुलिस के द्वारा बीती रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान सालों से लंबित 11 वारंट तामील कराये गये । जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्बर 2024 से सम्पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है जिसके लिए पुलिस अधीक्षक महोदय देवास के द्वारा बीती रात सम्पूर्ण जिले के थानों में कांबिंग गश्त करने के निर्देश दिए जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिनारायण बाथम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली श्री संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी उदयनगर उनि विजेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी।इसी अनुक्रम में थाना उदयनगर के द्वारा दिनांक 18.04.26 को रात्रि में सम्पूर्ण थाना स्टाफ के साथ थाना क्षेत्र के गांवों में कांबिंग गश्त की गई क्षेत्र के गुंडे , निगरानी बदमाशों, संदेहियों की चेकिंग की गई ,थाना क्षेत्र के स्थाई वारंटियों की तलाश ग्राम नहरिया पूरा , भिकुपुरा ,मानसिंह पूरा , डांगाडोंगी , करडी ,कलम तलाई चांदुपुरा, इमलीपुरा , उदयनगर , पांडुतलाब , पिपरी में को गई और वर्षों लंबित 11 स्थाई वारंट को तामिली कराने के सफलता प्राप्त की को गिरफ्तार किए गए वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।गिरफ्तार किए गए वारंटियों के नाम1.अलकेश पिता मनोहर निवासी पोलाखाल (7 वर्षों से फरार)2.नंदू पिता मांगीलाल कोरकू निवासी रतनपुर(7 वर्षों से फरार)3.दरबार पिता जामसिंह कोथमीर (9 वर्षों से फरार )4.बबलू पिता जुवान सिंह निवासी रामपुरा(7वर्षों से फरार )5.कोरसिंह पिता भावसिंह निवासी कोटखेड़ा (4 वर्षों से फरार)उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात के तहत 1 नवम्बर 2024 से आज दिनांक तक 974 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,81,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था ।




