
देवास। वार्ड क्रमांक 16 स्थित संजय नगर में गणेश मंदिर के समीप सीवरेज लाइन का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते की खुदाई के बाद मरम्मत न होने से क्षेत्र में रोजमर्रा की आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
क्षेत्रवासियों के अनुसार, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण कचरा वाहन, पानी के टैंकर, स्कूली बच्चों के वाहन और ऑटो आदि का आवागमन भी मुश्किल हो गया है। इससे आमजन की दिनचर्या बाधित हो रही है और पैदल चलने वालों को भी असुविधा हो रही है।वार्ड क्रमांक 16 के निवासी नरेंद्र शर्मा एवं समस्त रहवासियों ने नगर निगम प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए मांग की है कि कार्य में अनावश्यक विलंब की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए। रहवासियों ने अनुरूप समय पर कार्य पूरा कराने और मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने की अपील की है, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।




