Uncategorizedदेवास

माता टेकरी पर प्रज्वलित की 18 फीट की धूप अगरबत्ती


संस्था देववासिनी ने शोभायात्रा निकालकर टेकरी पर स्थापित की अगरबत्ती
सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल


देवास। संस्था देववासिनी के तत्वाधान में माता टेकरी पर मां चामुंडा को 18 फीट की धूप अगरबत्ती नवरात्र के प्रथम दिन समर्पित की गई। लगातार 9 दिन तक जलने वाली अगरबत्ती को सिविल लाइन स्थित सांसद कार्यालय से शोभायात्रा के रूप में माता टेकरी तक ले जाया गया। टेकरी पर विधि विधान से पूजन करने के बाद अगरबत्ती को प्रज्वलित किया गया। शोभायात्रा में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संस्था अध्यक्ष दिलीपसिंह जाधव, संस्था सचिव व भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस दौरान चलित भजन मंडली, बैंड, ढोल पार्टी और केरला समाज के लोगों के साथ महिलाएं भी पारंपरिक वेषभूषा में शामिल हुईं। शोभायात्रा सिविल लाइन से इंदिरा गांधी चौराहा, उज्जैन चौराहा, जबरेश्वर महादेव मंदिर से शंख द्वार होते हुए माता टेकरी पहुंची। टेकरी पर माता चामुंडा के मंदिर के सामने सांसद व अन्य अतिथियों ने अगरबत्ती का पूजन कर प्रज्वलित की। इस दौरान गुजरात से अगरबत्ती निर्माता की टीम भी मौजूद थी। इस दौरान एडीएम शोभाराम साेलंकी, एसडीएम आनंद मालवीया, तहसीलदार सपना शर्मा, हरिओम ठाकुर व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button