थाना कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों के 04 फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों के 04 फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
लंबे समय से फरार चल रहे 04 स्थाई वारंटियों को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
धारा 138 एनआई एक्ट एवं धारा 13 जुआ एक्ट के प्रकरणों में फरार थे आरोपी।
मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल।
संक्षिप्त विवरण
न्यायालयीन प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 12.11.2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और 04 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार स्थाई वारंटियों का विवरण
1. जितेन्द्र पिता प्रेमसिंह गोंड 37 वर्ष निवासी जयश्री नगर, देवास। माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक SCNIA 82/20 धारा 138 एनआई एक्ट में फरार था। चित्तावली शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
2. जगदीश पिता नाथुसिंह धाकड़ 35 वर्ष निवासी ग्राम पिपल्याहामा, जिला देवास। माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 430/21 धारा 13 जुआ एक्ट में फरार था। कैला देवी चौराहा से गिरफ्तार किया गया।
3. बद्री प्रसाद पिता मन्नुलाल उर्फ नन्नुलाल चंद्रवंशी 46 वर्ष निवासी संजय नगर, देवास। माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 430/21 धारा 13 जुआ एक्ट में फरार था। संजय नगर से गिरफ्तार किया गया।
4. सुरेश पिता सीताराम बछानिया 40 वर्ष निवासी गोमती नगर, देवास। माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 430/21 धारा 13 जुआ एक्ट में स्थाई वारंटी था। कैला देवी चौराहा से गिरफ्तार किया गया।
न्यायालयीन कार्यवाही
गिरफ्तार चारों स्थाई वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक सूरज, पवन हनोतिया एवं विनय भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।




