देवास

यातायात पुलिस ने पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल ईटावा के बच्चों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक



यातायात पुलिस ने इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल ईटावा के बच्चों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

लगभग 200 छात्र-छात्राओं सहित स्कूली स्टाफ रहा मोजूद ।
बच्चों ने भी जिज्ञासा से पूछे प्रश्न,जिनका उत्तर यातायात टीम द्वारा संतुष्टि पूर्वक दिया गया ।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 08 सितम्बर 2025 से 22 सितम्बर 2025 तक चलाये जा रहे 15 दिवसीय विशेष यातायात अभियान की शुरुआत देवास पुलिस द्वारा की गई है । इस अभियान का उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है । यह अभियान माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है । इस विशेष अभियान के तहत निम्नलिखित उल्लंघनों पर की जा रही है सख्त कार्यवाही:
तेज गति से वाहन चलाना ।
बिना हेलमेट / बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना ।
नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना ।
वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ।नशे की हालत में वाहन चलाना ।रॉन्ग साइड ड्राइविंग ।ओवरलोडिंग वाहन ।
बिना लाइसेंस, फिटनेस, परमिट के वाहन चलाना ।
                    उक्त अभियान जिला देवास अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सौम्या जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में समस्त एसडीओपी पुलिस के नेतृत्व में जिलेभर में प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है ।
                      इसी क्रम में देवास जिले अन्तर्गत भी 15 दिवस तक प्रभावी रूप से चेकिंग की जा रही है । साथ ही अभियान के अंतर्गत देवास पुलिस द्वारा विद्यालयों,कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर सड़क सुरक्षा से संबंधित जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना, कैशलेस ट्रीटमेंट योजना आदि का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है । इसी क्रम में इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल ईटावा जिला देवास अन्तर्गत सुबेदार राहुल चन्देले,प्रआर राजेन्द्र पटेल टीम यातायात द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर अपने प्रश्न पूछे जिनका उत्तर संतुष्टिपूर्वक यातायात टीम के द्वारा दिया गया । इस अवसर पर लगभग 200 छात्र-छात्राएं एवं स्कूली स्टॉफ मौजूद रहा । 

नागरिकों से अपील
देवास पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे स्वयं तथा अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें:
हमेशा सीट बेल्ट लगाएं ।
हेलमेट पहनें ।
नाबालिगों को वाहन न दें ।
तेज गति व लापरवाही से बचें ।
नशे की हालत में वाहन न चलाएं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button