देवास

ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने वाले जनसहयोगियों को दिया गया प्रशंसा पत्र


देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्रम अभियान के अंतर्गत शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थानीय नागरिकों द्वारा पांडालों, सार्वजनिक स्थानों और प्रतिष्ठानों पर स्वेच्छा से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
जनसहयोग की इस सराहनीय पहल को प्रोत्साहित करते हुए थाना प्रभारी सिविल लाइन एवं थाना स्टाफ द्वारा संबंधित नागरिकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले सम्मानित नागरिकों में शामिल हैं संजय माते उर्फ लखन ठाकुर, पुष्पकुंज कॉलोनी – 08 कैमरे


पिन्टू बंगाली, उज्जैन रोड – 08 कैमरे
राजवीर डांगी, पुष्पकुंज कॉलोनी – 02 कैमरे
राज, उपनगरीय बस स्टैंड – 03 कैमरे
अरुण यादव, राजाराम नगर – 01 कैमरा
चेतन प्रजापत, बीमा चौराहा – 02 कैमरे
आशीष सोनी, मिश्रीलाल नगर – 02 कैमरे
सभी नागरिकों का यह योगदान अपराधों की रोकथाम एवं सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण कदम है। थाना सिविल लाइन, देवास द्वारा ऐसे जनसहयोग को भविष्य में भी प्रेरित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button