जिला देवास में आबकारी विभाग की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

जिला देवास में आबकारी विभाग की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
आबकारी एवं पुलिस चौकी नेवरी की सयुंक्त कार्यवाही
धानीघाटी कंजर डेरा,नेवरी, मानकुंड, रोजड़ी आदि क्षेत्रों में सामूहिक दबिश
आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 07 प्रकरण पंजीबद्ध
80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 4500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 22 बीयर केन बरामद जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 4,68,200 रुपये
कलेक्टर महोदया देवास नेहा मीना के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुमार कुर्मी के मार्गदर्शन में दिनांक 11.11.2026 को कंट्रोलर दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी दलों एवं पुलिस चौकी नेवरी के स्टाफ द्वारा नेवरी, मानकुंड, धानीघाटी कंजर डेरा,रोजड़ी* आदि क्षेत्रों में सामूहिक दबिश एवं सर्चिंग की गई। धानी घाटी कंजर डेरे में पहाड़ी के पास झाड़ियों एवं टप्परों से कई ड्रम महुआ लाहन के साथ ही मदिरा बनाने के उपकरण बरामद हुए, कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए,जिसमे 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 4500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 22 बीयर केन बरामद किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 4,68,200 रुपये है।
आज की कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी महेश पटेल, चौकी प्रभारी नेवरी उप निरीक्षक हर्ष चौधरी आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, कैलाश जामोद, रोहित मुकाती, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी, राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश जोशी, गोविंद, सुरेन्द्र वर्षी, अरविंद जिनवाल, आरक्षक निहाल खत्री, सनत ओझा, गीतेश, सविता धाकड़, निकिता परमार तथा नगर सैनिक किशोर सिसोदिया नेवरी चौकी से प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा,सैनिक बॉबी सिंह बैस,भगवान सिंह एवं जितेंद्र यादव सम्मिलित रहे।
जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



