देवास

नशे की हालत में हुडदंग करने वाले 02 आरोपियों को थाना पीपलरवां पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल



नशे की हालत में हुडदंग करने वाले 02 आरोपियों को थाना पीपलरवां पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

संक्षिप्त विवरण  पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद द्वारा शहर में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर लगातार कार्यवाही के आदेश दिये गये थे जिस पर से  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  जयवीर सिंह भदौरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ  दीपा माण्डवे द्वारा शांति भंग करने वाले बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी पीपलरवां  विजेन्द्र सोलंकी को निर्देशित किया गया था ।

दिनांक 17.06.2025 को आरोपी 01.राजाराम पिता बालचंद्र उम्र 23 साल निवासी सुरजना 02.सतीश पिता मानसिंह उम्र 24 साल निवासी सुरजना द्वारा नशे की हालत में थाना परिसर के सामने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे थे एवं आपसी विवाद कर रहे थे जिनको पुलिस द्वारा काफी समझाया गया परंतु नहीं माने एवं ज्यादा उग्र होकर मरने-मारने पर उतारू होने लगे । उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पीपलरवां पुलिस ने शांति भंग करने वाले दोनों आरोपियों को भारतीय न्याय दंड संहिता (BNS) की धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आरोपियों को ₹ 20,000- ₹20,000 की राशि से 06 माह की अवधि के लिए फायनल बाउंड ओवर करवाया गया एवं दोनो आरोपियों को जेल भेजा ।
सराहनीय कार्य  उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पीपलरवां  विजेन्द्र सोलंकी एवं थाना टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button