अपना श्हरप्रदेश

आबकारी विभाग की कार्रवाई: 13 प्रकरण दर्ज, ₹1.40 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

आबकारी विभाग की कार्रवाई: 13 प्रकरण दर्ज, ₹1.40 लाख से अधिक की सामग्री जब्त
सहायक आबकारी आयुक्त द्वारा गठित विशेष दलों द्वारा शनिवार को लगातार दूसरे दिन सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान मदिरा के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए।
आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की, जिसका अनुमानित मूल्य 1 लाख 40 हज़ार 400 रुपये से अधिक है। जब्त सामग्री में 3 बोतल व्हिस्की, 4 पाव व्हिस्की और 6 बीयर, 179 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 30 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा, अवैध शराब बनाने के उद्देश्य से छुपाकर रखा गया लगभग 1100 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर बरामद कर नष्ट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button