
जनसुनवाई में 86 आवेदन हुए प्राप्त: अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
देवास,जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 86 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी ने निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि भूमि का सीमांकन, बैंक खाते में जमा राशि दिलाए जाने, जलकर में रियायत दिलाई जाने, बिजली बिल कम कराने, पेंशन शुरू कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामांकन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, कृषि भूमि का नामांतरण कराने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर सोलंकी ने जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर कन्हैयालाल तिलवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।




