अपना श्हरप्रदेश

चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर ने गीतों-नुक्कड़ नाटक के जरिए किया मतदान के लिए जागरूक

जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से होगा मतदान
चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर ने गीतों-नुक्कड़ नाटक के जरिए किया मतदान के लिए जागरूक
जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए 29 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा इसके मद्देनजर मतदाता जागरूकता के लिए गीतों और नुक्कड़ नाटक से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है।
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त  मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव  दिनेश श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सुश्री सारिका घारू ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायत उपचुनाव में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है।मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदान के दिन समय का ध्यान रखते हुए सुबह ही अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान केंद्र पर जाते समय अपना मतदाता पहचान पत्र अथवा आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र साथ ले जाना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button