अपना श्हरप्रदेश

ऑपरेशन सायबर”के तहत फ्रॉड होने के 08 माह के भीतर राशि ₹ 5,93,938/- बैंक खाते मे वापस कराई गई।

ऑपरेशन सायबर”के तहत फ्रॉड होने के 08 माह के भीतर राशि ₹ 5,93,938/- बैंक खाते मे वापस कराई गई।
एसपी ने गठित किया ज़िला स्तरीय सायबर-तंत्र,प्रत्येक थाने पर मौजूद हुवे सायबर-मित्र
             सायबर फ्रॉड की तत्काल सूचना देने हेतु डायल-112और डायल-1930” के प्रयोग हेतु जनता को किया जा रहा पुलिस चौपाल के द्वारा जागरूक, फ्रॉड की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एक्शन में आयेगा सायबर-तंत्र,फ्रॉड गई राशि को होल्ड करवाकर माननीय न्यायालय से राशि पुनःआवेदक के खाते में लौटाने तक पुलिस करेगी सतत मॉनिटरिंग ।
                देवास पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद द्वारा 360-पुलिसिंग के अन्तर्गत ज़िलेवासियों को सायबर फ्रॉड से राहत प्रदान करने हेतु ऑपरेशन सायबर प्रारंभ किया है । इस अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम ज़िला स्तरीय सायबर सेल के माध्यम से प्रत्येक थाना पर पदस्थ दो-दो पुलिसकर्मियों को सायबर-मित्र के रूप में चिह्नित कर उन्हें सायबर फ्रॉड संबंधी मामलों में त्वरित कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित किया गया है । प्रत्येक थाना स्तर पर प्रतिदिन पुलिस चौपाल आयोजित कर पुलिस गाँव-मोहल्ला-क़स्बा-वॉर्ड में जनता को सायबर फ्रॉड से बचने के उपाय और सायबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 या 112 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित कर रही है ।
           इसी अनुक्रम में दिनांक 15.01.2026 को आवेदक शिवपाल पिता दिनेश सिंह निवासी बैंक नोट प्रेस के मोबाईल पर गेमिंग एप की लिंक के माध्यम से आवेदक ने 9,47,654/- रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे थाना बैंक नोट प्रेस के सायबर मित्र आर 355 उमेश सिंह व आर 1104 दीपेश पटेल एवं ज़िला सायबर सेल द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई और सतत मॉनिटरिंग की गई । जिसके माध्‍यम से आवेदक के बैंक खाते में राशि ₹ 5,93,938/- वापस कराई गई ।  
उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों को साइबर फ्रॉड से बचाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद द्वारा जारी ऑपरेशन सायबर के तहत जिला पुलिस साइबर सेल ने 01 नवंबर 2024 से आज दिनांक तक कुल ₹ 3,86,98,622/- की ठगी गई राशि वापस करवाई है एवं विभिन्न शिकायतों में ₹ 5,27,16,769/- की राशि होल्ड करवाई है, जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही उपरांत आवेदकों को लौटाया जाएगा
पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में जिले में साइबर फ्रॉड के प्रत्येक मामले पर विशेष ध्यान देते हुए तत्काल फ्रॉड गई राशि को न केवल फ्रीज कराया जा रहा है, बल्कि विस्तृत प्रतिवेदन माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से पीड़ितों के खातों में राशि वापस भी कराई जा रही है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि 01 नवंबर 2024 से जारीऑपरेशन सायबर” के तहत अब तक कुल 3290 साइबर फ्रॉड शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 1430 मामलों में राशि होल्ड कराने में सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकार साइबर फ्रॉड मामलों में रिकॉर्ड 44% सक्सेस रेट के साथ देवास पुलिस लगातार पेशेवर एवं प्रभावी कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button