Uncategorized

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना के बाद रंगदारी और मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।


संक्षिप्त विवरण दिनांक 18.01.2025 को रात्री करीब 10:00 बजे फरियादी महांकाल पिता मोहन नाथ उम्र 32 वर्ष निवासी त्रिलोक नगर इटावा देवास ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मोटरसाइकिल का एनीटाईम बेकरी के सामने बस स्टैंड देवास पर एक कार से टक्कर हो गई थी । कार चालक ने अपने साथियों के साथ महांकाल नाथ का पीछा कर ज्ञानसागर स्कूल के सामने मुखर्जी नगर देवास पर उनका रास्ता रोककर कार ठीक कराने के पैसे मांगते हुए फरियादी से रंगदारी की एवं फरियादी के साथ मारपीट  की । रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन पर अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 126(2), 119(1), 296, 115(2),351(3),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री दीपक यादव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया । विशेष टीम के द्वारा तकनीकी,भौतिकी एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये । मुखबिर की सूचना पर से आरोपी 01.जुनैद पिता शेरु मंसुरी निवासी जयप्रकाश मार्ग देवास 02.शिवान पिता शेरु मंसुरी निवासी  जयप्रकाश मार्ग देवास 03.इरशाद पिता अब्दुल हकीम निवासी मोतीबंगला देवास को दिनांक 19.01.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री दीपक यादव,उनि यश नाइक,सउनि राधेश्याम शर्मा,प्रआर हेमेन्द्र पटेल,आर शुभम कश्यप,गौरव पिरोनिया ,हीतेश कुशवाह की  सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button