देवास
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत जिले में शिविरों का आयोजन कर हितग्राहियों को दिया जा रहा है योजनाओं का लाभ

देवास, 23 दिसम्बर 2024/ प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण मध्यप्रदेश में 26 दिसंबर 2024 तक जनकल्याण पर्व एवं 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम महुखेड़ा, सोबल्यापुरा, गोपीपुरा, खोकरिया, जानसूर मगरादेह सहित अन्य ग्रामों में शिविर का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसके तहत विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं चिन्हित सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।