Uncategorized

दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन सिहोर में संपन्न

दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन सिहोर में संपन्न देवास – दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन क्रीसेंट रिसॉर्ट सिहोर में संपन्न हुआ। यह आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए दिव्यांगजन एवं पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय को परिषद का संरक्षक नियुक्त किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी में 9 महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। इनमें चंदा चौहान (महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष),सुखविंदर सिंह दांगी (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), चतरसिंह गेहलोत (राष्ट्रीय महामंत्री), श्रवण कुमार वास्तवार (राष्ट्रीय विधि सलाहकार), रामगुलाम सोनी (मध्य प्रदेश अध्यक्ष), वीरेंद्र सिंह चौधरी (उपाध्यक्ष), सुरेश मौर्य (सचिव), कमल किशोर राठौर (संरक्षक) एवं उमा चौरेरिया (महिला मोर्चा सलाहकार) शामिल हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश राय ने की, जबकि प्रमोद राजपूत (जनपद अध्यक्ष, भोपाल), राजेश शुक्ला (दिव्यांगजन सलाहकार) एवं वीरेंद्र सिंह दांगी ने विशेष भूमिका निभाई।विशेष अतिथियों में डॉ. हरिओम गुप्ता (जिला चिकित्सालय बड़वानी), हिमंत सिंह तवर (राष्ट्रीय अध्यक्ष), अजमेर सिंह पाल (राष्ट्रीय सचिव), गुलाब सिंह मेवाड़ा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), राधा बड़गुर्जर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।आयोजन में प्रमुख सहभागिता आयोजन मंडल में रामगुलाम सोनी, चंदा चौहान, हुकुम सिंह मेवाड़ा, वीरेंद्र कुमार, सुरेश मौर्य, उमा चौरेरिया चंदर सिंह मेवाड़ा, विष्णु दांगी, पूजा दांगी, पर्वत सिंह वर्मा, मुकेश यादव सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुड़े रहे।इस अधिवेशन में बड़वानी, भोपाल, होशंगाबाद, रायसेन, देवास, इंदौर, विदिशा खण्डवा, खरगोन छिंदवाड़ा और सागर सहित विभिन्न जिलों से लगभग 200 दिव्यांगजन शामिल हुए। दिव्यांग सशक्तिकरण पर जोरकार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने संगठन की कार्ययोजना को समझा और चर्चा की कि किस प्रकार बड़वानी जिले में दिव्यांग भाई-बहनों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।पिछले वर्षों में संगठन द्वारा किए गए निरंतर कार्यों को सराहा गया, जिससे दिव्यांगजनों को सहायता और अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button