
स्वर्गीय उप निरीक्षक मोतीलाल इस्के की पुत्री वर्षा इस्के को मिली अनुकंपा नियुक्ति
पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में सहायक उप निरीक्षक (अ) के पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान
पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए पुलिसकर्मियों के आश्रितों को शासन के प्रावधानों के अनुरूप अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने की प्रक्रिया के तहत दिनांक 04.12.2025 को स्वर्गवासी हुए उप निरीक्षक मोतीलाल इस्के की पुत्री वर्षा इस्के को सहायक उप निरीक्षक (अ) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में आयोजित अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा वर्षा इस्के को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया तथा उन्हें पुलिस विभाग में नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति विभागीय संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने वर्षा इस्के को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
नियुक्ति आदेश प्राप्त होने पर वर्षा इस्के ने पुलिस विभाग एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।



