सीआईएसएफ के 110 जवानों ने मां चामुंडा पहाड़ी पर रोपे 500 पौधे

सीआईएसफ का एक ही नारा, हरा भरा हो देश हमारा जैसे नारे लगाकर किया पौधारोपण
देवास। केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के 110 जवानों ने कलेक्टर ऋतु राज एवं बीएनपी मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा,उप महाप्रबंधक अभिराज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ कमांडेंट संदीप कुमार एस के निर्देशन व निरीक्षक बी बी कुर्मी के नेतृत्व में मां चामुंडा पहाड़ी पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई कर 500 पौधे लगाकर पहाड़ी को हरा-भरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य अतिथि उदासीन मठ के पूर्णानंद जी महाराज एव समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया थे।

पौधारोपण के दौरान निरीक्षक कुर्मी ने सीआईएसएफ का एक ही नारा, हरा भरा हो देश हमारा। जैसे पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी सत्य निष्ठा का परिचय दिया। जवानों ने सीढ़ी मार्ग सहित टेकरी पर जगह जगह पौधारोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल बीएनपी द्वारा निरीक्षक बीबी कुर्मी के नेतृत्व में टेकरी पर निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस पुण्यमय कार्य में मां चामुंडा सेवा समिति के समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, नारायण व्यास उम्मेद सिंह राठौड़, इंदर सिंह गोड़, भगवान सिंह गौड़, अभिषेक अवस्थी, दिनेश सांवलिया, सुशील शिंदे मातृशक्ति दुर्गा व्यास, मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान, संगीता जोशी का अनुकरणीय योगदान रहा।