देवास

मोटर साईकल चोरी करने वाले गिरोह का थाना पीपलरावां ने किया  पर्दाफास

पुलिस ने किया पर्दाफास ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत लगे सीसीटव्ही कैमरा एवं पुलिस डिजिटल मित्र कम्युनिटी ग्रुप की सहायता की मदद से हुआ खुलासा ।
दो आरोपी गिरफ्तार ।
चोरी गई एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद ।
थाना क्षेत्र के ग्राम लकुमड़ी से चोरी की थी मोटर साईकिल फरियादी ने थाना पीपलरावां आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मैं अपने खेत पर चारा काट रहा था तथा मेरी काले रंग की स्प्लेन्डर मोटर साईकिल खेत की मेढ़ पर खड़ी थी । तभी दो अज्ञात चोर मोटर साईकिल चुराकर ले गये । रिपोर्ट पर से थाना पीपलरावां पर अपराध क्रमांक 334/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा चोरी गई मोटर साईकिल बरामद कर उक्त घटना में संलिप्त आरोपियो को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ  दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावां निरीक्षक सुबोध गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटना स्थल के आस पास एवं ग्राम घिचलाय पर ऑपरेशन त्रिनेत्रम अभियान में लगे सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये । जिनमें आरोपियो के द्वारा फरियादी की मोटर साईकिल दो आरोपियो द्वारा चोरी कर ले जाना कैद हुआ । प्राप्त सीसीटीव्ही फुटैज को देवास पुलिस द्वारा बनाये गये कम्युनिटी ग्रुपो में डाला गया । जिसके माध्यम से दोनो आरोपियो की पहचान हुई । दिनांक 05.10.2025 को दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से चुराई गई मोटर साईकिल एवं घटना मे उपयोग की गई मोटर साईकल जप्त की गई ।गिरफ्तार आरोपी
1.अक्षय पिता गोकुल हाडा उम्र 24 साल निवासी कंजर डैरा पीपलरावां ।
2.मनीष पिता जीवन सिसोदिया उम्र 23 साल निवासी कंजर डैरा पीपलरावां ।

जप्त मश्रुकाः– चोरी गई एवं घटना में प्रयुक्त कुल 02 मोटर साईकिल ।सराहनीय कार्यः– उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पीपलरावां निरीक्षक  सुबोध गौतम,उनि विजेन्द्र सिंह सोलंकी,सउनि मांगीलाल परमार,प्रआर अमरिश,विरेन्द्र शर्मा,अरविन्द,आर महेन्द्र,रविन्द्र,अजय,मनोज गुर्जर,अनुरुद्ध,रविन्द्र,दीपक,सतीश,आर चालक देवेन्द्र एवं जागरूक ग्रामीणजनों का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button