दीपावली से पहले कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता शहर में उजाला, अपराधियों पर ताला

सर्वोत्तम नमकीन दुकान चोरी का खुलासा,03 शातिर आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार ।
i-20 कार सहित ₹1,10,000 नगद मश्रुका बरामद ।
दिनांक 05.10.2025 को फरियादी आयुष भुतड़ा पिता दिनेश भुतड़ा निवासी चन्द्रशेखर मार्ग देवास ने थाना कोतवाली आकर बताया कि उनकी सर्वोत्तम नमकीन की दुकान से 05.10.2025 को अज्ञात चोरों द्वारा ₹1,50,000 नगदी चोरी कर ले गये है । रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 740/2025 धारा 305(A),331(4) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा उक्त घटना में शामिल आरोपियो की धड़पकड़ कर जप्त मश्रुका बरामद कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी विश्लेषण एवं सतत् निगरानी के आधार पर जांच प्रारंभ की गई । लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के पाली जिला में दबिश देकर चोरी में संलिप्त 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया । आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिनसे चोरी की गई राशि में से ₹1,10,000 नगद, घटना में प्रयुक्त i-20 कार, सब्बल एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।जप्त मश्रुका ₹1,10,000 नगद,घटना में प्रयुक्त आई-20 कार,सब्बल एवं मोबाइल फोन ।
गिरफ्तार आरोपी
1.माणकचंद पिता गुदाराम कुमावत उम्र 35 वर्ष निवासी जेतहारण जिला पाली (राजस्थान)
2.रतनलाल पिता लालराम चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम महेसिया जिला पाली (राजस्थान)
3.सत्यनारायण पिता कान्हाराम कुमावत उम्र 38 वर्ष निवासी बर जिला पाली (राजस्थान)
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्यामचन्द्र शर्मा,उनि दीपक मालवीय,उनि सचिन सोनगरा,प्रआर मनोज पटेल,सुनील देथलिया,नवीन देथलिया,रवि गरोड़ा,आर नवीन,आरक्षक सुजीत एवं सायबर सेल टीम से प्रआर सचिन चौहान एवं शिवप्रताप सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही ।








