निगम ने निकाली स्वच्छता संदेश वाहन रैली देवास

निगम ने निकाली स्वच्छता संदेश वाहन रैलीदेवास। स्वच्छता सर्वेक्षण के अन्तर्गत शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा कचरा संग्रहण वाहनों मे गीला एवं सुखा कचरा अलग अलग डस्टबीनों में डालना तथा अपने घरों के आसपास, मोहल्ले एवं खुले प्लाटों पर कचरा ना डालना एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु संदेश के रूप में 7 मई गुरूवार को नगर निगम द्वारा स्वच्छता वाहन रैली निगम परिसर से निकाली गई। 60 से अधिक वाहनों की इस रैली को निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस के द्वारा स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर महेश सोनी, उपयंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, व निगम स्वच्छता की टीम के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता संदेश रैली शहर के प्रमुख मार्गाे से निकाली गई। इस अवसर पर श्री बैस ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत निगम द्वारा की जा रही तैयारियों हेतु शहर के सभी वार्ड क्षेत्रों में नाला, नालियों की सफाई के साथ रोड डिवाईडर, सार्वजनिक शौचालय, मुत्रालयों की भी सफाई की जाकर प्रमुख स्थानों पर रखे डस्टबीनों को खाली कराया जा रहा है। वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर शहर को साफ स्वच्छ व सुन्दर बनाना है। इस अवसर पर निगम की ओर से अरूण तोमर, दिनेश मिश्रा, शंकर सांगते, शाहनवाज खान, संस्था ओम सांई विजन, संस्था फीडबेक फाउंडेशन के सदस्यों के साथ बडी संख्या में नागरिकगण व कर्मचारी शामिल रहे।




