देवास
रेल्वे ट्रेक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

देवास। दिनांक 03 सितम्बर 2025 को रेलवे स्टेशन देवास से ब्रिज के आगे किलोमीटर 41/22 पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उक्त अज्ञात व्यक्ति को एमजीएच देवास ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। मृतक ने सफेद रंग का कुर्ता व पजामा पहना हुआ है उसका कद 5 फीट 3 इंच, बाल सफेद है।


जीआरपी चौकी देवास पर मर्ग क्रमांक 40/25 धारा 194 बीएनएसएस का कायम किया जाकर जांच में लिया गया। जिस किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी होने पर मोबाइल नंबर 7587614916 एवं 7587615052 व 7974866086 पर संपर्क करने की कृपा करें।




