देवास

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोनकच्छ में खेलों की धूम


देवास। फुटबॉल, कराते और खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास और उड़ान स्पोर्ट्स विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। 29 अगस्त 2025 हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोनकच्छ नगर खेल भावना से सराबोर रहा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, देवास और उड़ान स्पोर्ट्स विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में नगर के विभिन्न स्थानों पर रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इन आयोजनों ने बच्चों, युवाओं और नगरवासियों में खेलों के प्रति अनुशासन, समर्पण और जागरूकता का संदेश दिया।
पेनल्टी में सोनकच्छ की जीत
देवास जिला फुटबॉल संघ और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर, सोनकच्छ में कोच रॉबर्ट निनामा के नेतृत्व में शानदार मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच हुआ।
टीमें- देवास बनाम सोनकच्छ
फुल टाइम स्कोर- 4-4 की बराबरी
सोनकच्छ- रेगन निनामा ने सभी 4 गोल किए
देवास- मयंक वर्मा और विराट सिसोदिया ने 2-2 गोल किए निर्णायक पेनल्टी शूटआउटरू सोनकच्छ ने 3-0 से जीत दर्ज की।



पुरस्कार वितरण
विजेता और उपविजेता टीम को नगद राशि, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए। पुरस्कार क्रिस्टोफर मिन्हास (राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी, इंडियन वेस्टर्न रेलवे), सोनकच्छ के वरिष्ठ खिलाड़ी राजू रैकवाल और अमित कालोसिया, वरिष्ठ महिला खिलाड़ी सोनाली यादव और सोनिया यादव ने प्रदान किए। समिति की ओर से खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने हेतु अतिरिक्त नगद पुरस्कार भी प्रदान किया। आभाररू सोनकच्छ टीम के कोच रॉबर्ट निनामा ने सभी अतिथियों, खिलाडि़यों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
कराते प्रतियोगिता
बच्चों को अनुशासन की शपथ
प्रगति नगर में कराते प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि श्री सोभाग सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि यह हमें जीवन में खेलों को शामिल करने की प्रेरणा देता है। खेल स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना के सर्वोत्तम माध्यम हैं। सोभाग सिंह ठाकुर ने कराते कोच सचिन सिंह परिहार का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया और बाबा महाकाल की प्रतिमा भेंट की। खिलाडि़यों को टी-शर्ट और पेन वितरित किए गए। पायनियर स्कूल सोनकच्छ में खो-खो प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता विल्सन निनामा के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनकच्छ में भी विद्यार्थियों को खेल अनुशासन की शपथ दिलाई गई।
खिलाडियों को शपथ दिलाते हुए क्रीड़ा शिक्षक राहुल सिंह सेंधव ने कहा कि जो मैदान में ईमानदारी से खेलता है, वही जीवन में सच्चाई और मेहनत से आगे बढ़ता है। खेल हमें जीत और हार दोनों को मुस्कान से स्वीकारना सिखाते हैं। इसी कड़ी में नगर की वॉलीबॉल टीमों ने देवास में आयोजित जिला स्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया और कोच आयुष गांगुड़े के मार्गदर्शन में वॉलीबॉल बालिका टीम में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि ने नगर के युवा खिलाडि़यों का मनोबल और भी ऊँचा कर दिया। इन आयोजनों ने पूरे सोनकच्छ नगर में खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button