देवास

मॉ सिद्धेश्वरी द्वार का विधायक द्वारा अनावरण


देवास। नगर निगम के द्वारा शहर के वार्ड 25 में (मॉ सिद्धेश्वरी द्वार) द्वार का निर्माण किया गया। जिसका मॉ सिद्धेश्वरी द्वार के नाम से नामाकरण पश्चात देवास विधायक  गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य में जिलाध्यक्ष रायसिह सेंधव की अध्यक्षता मे तथा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन व वार्ड पार्षद तथा निगम नेता सत्तापक्ष मनीष सेन के विशेष आतिथ्य मे द्वार का फीता काटकर द्वार के शिखर पर मॉ सिद्धेश्वरी का पूजन अर्चन कर अनावरण किया गया। इस अवसर पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम मे विधायक ने कहा कि निगम सत्तापक्ष नेता  सेन की सक्रियता से वार्ड विकास कार्यो से अग्रणी बना हुआ है। वार्ड मे भारत माता उद्यान, आदी योगी की प्रतिमा के पश्चात वार्डवासियों की धार्मिक भावनाओं के अनुरूप मॉ सिद्धेश्वरी द्वार का निर्माण कराया गया जिसका हमने नवरात्री के पावन महापर्व पर अनावरण किया।

विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि  अग्रवाल ने कहा कि हम विधायक  पवार के नेतृत्व मे शहर को चहुंमुखी विकास की धारा से जोड रहे हैं जिसमे लोगों की सामाजिक व धार्मिक भावनाओं का भी सम्मान कर रहे है। हमने देवास के नागरिकों की स्वच्छता के प्रति सक्रियता से स्वच्छता का पुरस्कार एवं स्वच्छ वायु गुणवत्ता का पुरस्कार भी प्राप्त किया है। सभापति  जैन ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मॉ सिद्धेश्वरी के नाम से निर्मित द्वार के अनावरण होने पर व नवरात्री के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को धार्मिकता की अनुभुति होगी। जिलाध्यक्ष  सेंधव ने कहा कि वार्ड 25 प्रबुद्धजनों का वार्ड होकर यहां के पार्षद व नेता सत्तापक्ष  सेन सदैव विकास कार्यो के साथ साथ सामाजिक व धार्मिक कार्यो को बढावा देते हैं।
इस अवसर पर निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, सिद्धेश्वर समिती अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा नेता भेरूसिह चावडा, अरविन्द महाजन, नवीन सोलंकी, विजय पवार, वार्ड के राजेश पटेल, जूनेजा, हर्ष आरोरा, नरेश मौरे, विनोद शर्मा, हेमन्त जाधव एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button