देवास
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 14 अक्टूबर को बागली आएंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 14 अक्टूबर को बागली आएंगे
मुख्यमंत्री डॉ यादव बागली में विभिन्न विकास कार्यों का
भूमि पूजन लोकार्पण करेंगे
देवास 13 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 14 अक्टूबर मंगलवार को बागली आएंगे। प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 4:00 बजे बागली आएंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।




