देवास

मात्र 30 मिनट में गुमशुदा 3 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलाया


ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद द्वारा गुमशुदा एवं अवयस्क बच्चों की शीघ्रता से तलाश एवं पुनर्मिलन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है । दिनांक 19.10.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम Dial-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि अजय रेस्टोरेंट के पास, बावड़िया, देवास में एक तीन वर्षीय बालक अकेला रोते हुए बैठा है, जो अपने परिजनों से बिछड़ गया है। Dial-112 टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालक को सुरक्षित थाना औद्योगिक क्षेत्र लाया गया । थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा बच्चे को शांत कर उसे भरोसा दिलाया गया । इसके उपरांत आरक्षक 900 अजय जाट द्वारा बालक की तस्वीर पुलिस कम्युनिटी वॉट्सऐप ग्रुप में साझा की गई, जिससे बच्चे की पहचान सुनिश्चित हो सकी। सूचना मिलते ही परिजनों को थाने बुलाया गया और आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया । परिजनों ने बताया कि वे बाजार में खरीदारी के दौरान बच्चे से अनजाने में बिछड़ गए थे । पुलिस की सजगता एवं तकनीकी माध्यमों के प्रभावी उपयोग से सिर्फ 30 मिनट में परिजनों को खोज कर बच्चे का सुरक्षित पुनर्मिलन संभव हो सका।

सराहनीय योगदान उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र  शशिकान्त चौरसिया,सउनि सुनील इक्का,आरक्षक अजय जाट की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button