देवास

मां अहिल्या जयंती पर अपनी आत्म रक्षा हेतु दंड प्रशिक्षण शिविर का समापन


प्रशिक्षणार्थियों को दिये प्रशस्ती पत्र
देवास। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास एवं लीनेस क्लब द्वारा आत्म रक्षा हेतु दंड प्रशिक्षण शिविर 27 में से 31 मई शनिवार को मां अहिल्याबाई की 300 जयंती पर समापन किया गया। एडमायर एकेडमी स्कूल की बच्चियों के द्वारा प्रस्तुति दी गई। मैं भी अहिल्या हूं पर सुंदर नाटिका एवं  बच्चियों और महिलाओं ने अपना दंड प्रशिक्षण शिविर में सिखा और उसका प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अंचल प्रमुख सुमन मूंदड़ा एवं विशेष अतिथि प्रांतीय झोंन प्रमुख अरुणा सोनी रही। अतिथि सम्मान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास अध्यक्ष शकुंतला सोनी ने किया। कविता सिसोदिया जिन्होंने निःशुल्क दंड प्रशिक्षण शिविर में शिद्दत के साथ बच्चों को प्रशिक्षण दिया उनका सम्मान लीनेश अध्यक्ष संगीता गोयल एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास शकुंतला सोनी ने किया। मुख्य अतिथि सुमन मूंदड़ा ने मां अहिल्या के जीवन पर प्रकाश डाला एवं बच्चों को बताया के अहिल्या का जीवन चरित्र समझकर अपने जीवन में उतारे। नन्हीं नन्ही बच्चियों ने मैं अहिल्या हूं पर बहुत सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। प्रशिक्षण शिविर में शामिल महिलाओं एवं बच्चियों को शाखा द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी भूतड़ा, सरिता मोदी, कुसुम अग्रवाल, वृषाली आप्टे, वंदना निंबालकर मुख्य रूप से शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button