देवास

कांग्रेसजनों ने नवागत निगम आयुक्त का स्वागत कर समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र

देवास। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को नवागत नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया और शहर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित एक मांगपत्र सौंपा गया। मांगपत्र में उल्लेख किया गया कि आगामी समय में नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने जा रहा है। इस दौरान देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालु चामुंडा माता एवं तुलजा भवानी माता के दर्शन हेतु देवास पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगम द्वारा आवश्यक तैयारियां की जाएं।
     कांग्रेसजनों ने मांग की कि बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढों का शीघ्र पेचवर्क कर सुधार किया जाए, ताकि नंगे पैर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाई न हो। सड़क किनारे चलित शौचालय एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। शहर के चारों मार्गों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, क्योंकि दर्शनार्थियों का आना-जाना 24 घंटे चलता रहता है।

नवरात्रि के दौरान शहर में लगने वाले भंडारों से निकलने वाले कचरे को तुरंत हटाने की व्यवस्था हो। टेकरी परिक्रमा मार्ग पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो तथा श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग निशुल्क रखी जाए। साथ ही कांग्रेसजनों ने निगम आयुक्त से अनुरोध किया कि वे देवास शहर के सभी वार्डों का निरीक्षण करें, विशेषकर उन वार्डों का जहां कांग्रेस पार्षद हैं। इन वार्डों में कई निर्माण कार्य स्वीकृति के बावजूद प्रारंभ नहीं किए गए हैं। इसके अलावा उज्जैन बायपास मार्ग के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, प्रदीप चौधरी, भगवान सिंह चावड़ा, शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, गुरुचरण सिंह सलूजा, रितेश त्रिपाठी, नगर निगम में पार्षद प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार, पार्षद दीपेश कानूनगो, डॉ. श्याम पटेल, आबिद खान, राजेश डागी, प्यारे मियां पठान, वसीम हुसैन, राजेश राठौर, शाहजी हाशमी, गोवर्धन देसाई, वीरेंद्र परदेसी, रोशन रायकवार, रूपेश कल्याने, गजेन्द्र तोमर, गोलू विजयवर्गीय, अशोक पटेल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button